पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडालों के पास तैनात रहेंगे समिति के लोग

पंडालों के पास तैनात रहेंगे समिति के लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिष्टुपुरथाना परिसर में सोमवार को पुलिस- पब्लिक समन्वय समिति, शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्गापूजा और बकरीद में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रणनीति तैयार की गई। पूजा पंडालों के पास कमेटी के सदस्य के बैठने की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी, ताकि समिति के पदाधिकारी निगरानी रख सकें। दशमी को मूर्ति विसर्जन कर देने की अपील पूजा कमेटियों से की गई। बैठक में जुस्को ने कई क्षेत्रों में लाइटिंग की मुकम्मल व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। रामदास भट्ठा, शास्त्रीनगर, आदित्यपुर ब्रिज में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने का भी मुद्दा बैठक में उठा। समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने हर थाना क्षेत्र में दस महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग रखी। धन्यवाद ज्ञापन सचिव गुरचरण सिंह भोगल ने किया।

येथे बैठक में शामिल : डीएसपीजसिंता केरकेट्टा, सेंट्रल पीस कमेटी के रामबाबू सिंह, जुस्को के निर्मल सिंह, टीडब्ल्यूयू के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह, करम खान, सतेंद्र सिंह बंटी, शैलेंद्र कुमार सिंह, पिंकी कुमारी, सतपाल सिंह आदि मौजूद थे।