- Hindi News
- चांडिल डैम के 7 फाटक बंद सुवर्णरेखा का जलस्तर घटा
चांडिल डैम के 7 फाटक बंद सुवर्णरेखा का जलस्तर घटा
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर/चांडिल
चांडिलडैम में रविवार को खोले गए 13 रेडियल गेट में से 7 रेडियल गेट बंद करने के साथ ही सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर फिर से कम होना आरंभ हो गया है। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डैम का जलस्तर 180.70 होने के साथ ही रेडियल गेट को बंद करना आरंभ कर दिया गया। इस कारण सोमवार को शाम पांच बजे मानगो पुल के पास सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 120.160 पर पहुंच गया है। सुबह में नदी का जलस्तर 120.640 मीटर था।
6गेट अब भी खुले : चांडिलडैम के 6 गेट अब भी 3-3 मीटर खुले हुए हैं। पानी घुसने की सूचना के बाद एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता एवं एसडीपीओ विमल कुमार ने ईचागढ़ के विस्थापित गांव झापागोड़ा, बनघर, नीम टांड, पलासडीह, केंदाआंदा, बांकसाई, मैसाढ, गाढ़ाडीह, खोखरो आदि का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के कारण रविवार शाम चांडिल डैम का जलस्तर 181.60 मीटर तक पहुंच गया था। इसके कारण विस्थापित गावों में पानी घुसने लगा था।