पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या

नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुगसलाईथाना क्षेत्र के सफीगंज मोहल्ला निवासी मनोज कुमार शर्मा ने प|ी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की दोपहर 1.45 बजे की है। उस समय मनोज नशे में था। घर में झगड़े की चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। लोग मनोज की प|ी नूतन शर्मा को टीएमएच ले जा रहे थे। रास्ते ने ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिसने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

उधर,घर में झगड़े की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मनोज के घर पहुंचे और पति को कमरे में बंधक बना दिया। लोग उसकी पिटाई की। मनोज नशे में उल्टी-सीधी बातें बोल रहा था। मौके पर पहुंची जुगसलाई पुलिस ने मनोज को बंधक मुक्त कराया और गिरफ्तार कर थाना ले आई।

^शराब के नशे में मनोज ने अपनी प|ी की गला दबाकर हत्या कर दी। अक्सर वह प|ी से मारपीट करता था। मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।^ अशोकगिरि, जुगसलाईथाना प्रभारी।

20 साल पहले हुई थी शादी

मनोजकी नूतन से शादी 1995 में हुई थी। नूतन के मायका मुंगेर में है। घर वालों को घटना की सूचना मिल चुकी है। नूतन का 20 वर्षीय बेटा सचिन करीम सिटी कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। नूतन का शव टीएमएच के शीत गृह में रखा गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मनोज निजी सुरक्षा एजेंसी में गार्ड है। पुलिस के अनुसार मनोज अक्सर शराब पीकर प|ी से झगड़ा करता था।

घटना के बाद घर में मौजूद परिवार के लोग। इनसेट में गिरफ्तार मनोज।