पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्याहुत समाज ने िदए 31 हजार रुपए

ब्याहुत समाज ने िदए 31 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्यपुर| राष्ट्रीयआपदा घोषित किए गए जम्मू -कश्मीर की लाखों आबादी के लिए जमशेदपुर ब्याहुत कलवार समिति ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अापदा राहत कोष में बैंक के माध्यम से 31 हजार रुपए नगद राशि जमा कराया है। ऐसा करने वाला ब्याहुत कलवार समाज जमशेदपुर शहर का पहला जातिगत समाज साबित हुआ है। इस बात की जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता कर समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार भगत ने दी। समाज के लोगों ने बताया कि कोष में दान किए गए राशि में समाज के एक एक व्यक्ति ने सहयोग किया है। प्रेस वार्ता में मुकेश भगत, के अलावा विनोद कुमार भगत, विजय कुमार भगत, राजकुमार भगत, जितेंद्र प्रसाद, राधे श्याम गुप्ता तथा मनोज प्रसाद उपस्थित थे।