- Hindi News
- जमशेदपुर। अगलेवर्ष मैट्रिक में शामिल होने वाले छात्रों को बिना
जमशेदपुर। अगलेवर्ष मैट्रिक में शामिल होने वाले छात्रों को बिना
जमशेदपुर। अगलेवर्ष मैट्रिक में शामिल होने वाले छात्रों को बिना मॉडल प्रश्नपत्र के ही परीक्षा की तैयारी करनी पड़ सकती है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कार्यालय ने अभी तक प्रश्नपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। विभागी पदाधिकारियों की मानें, तो पूजा के बाद ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। विभाग की इस लापरवाही ने मैट्रिक की तैयारी कर रहे छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे विद्यालय के छात्र ज्यादा परेशान हैं, जहां शिक्षकों की संख्या कम है। ऐसे स्कूलों में सिलेबस समय पर पूरा नहीं होता है और छात्र मॉडल प्रश्नपत्रों के जरिए ही परीक्षा की तैयारी करते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इस समय तक मॉडल प्रश्न बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
बिना मॉडल प्रश्नपत्र के करनी होगी तैयारी