पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीएम ने रुकवाया एमए में एडमिशन

जेसीएम ने रुकवाया एमए में एडमिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। झारखंडछात्र मोर्चा (जेसीएम) ने सोमवार को मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में चल रहे एमए (भूगोल) में नामांकन को रुकवा दिया। नामांकन का विरोध कर रहे जेसीएम के उपाध्यक्ष हेमंत पाठक ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं में से मात्र दो ही कॉलेज के हैं। नामांकन सूची तैयार करने में कॉलेज के छात्रों को नजरअंदाज किया गया है। यही नहीं पिछले साल भूगोल में सीटों की संख्या 120 थी। वहीं, इस साल इसे घटाकर 60 कर दिया गया है। इस सूची में उन छात्रों को भी नहीं लिया गया है, जिन्हें स्नातक में 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। इसमें कई आरक्षित कोटे से छात्र भी हैं। इस दौरान विरोध कर रहे छात्रों को प्रिंसिपल डॉ. डीपी शुक्ला ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उनकी मांग थी कि नामांकन सूची तैयार करने में कॉलेज के छात्रों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही सीटों की संख्या बढ़ाकर फिर से 120 कर दी जाए। मांगें नहीं माने जाने की स्थिति में जेसीएम की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध कर रहे छात्रों में प्रमुख रूप से शमशेर खान, संतोष गुप्ता, सिंपी कुमारी, विकास कुमार, मोंटी आदि शामिल थे।