- Hindi News
- परीक्षा नियंत्रक से दुर्व्यवहार की संघ ने की निंदा
परीक्षा नियंत्रक से दुर्व्यवहार की संघ ने की निंदा
जमशेदपुर। एबीएमकॉलेज शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ ने शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह अन्य कर्मचारियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार को शिक्षा जगत का काला दिवस बताया है। इस घटना के विरोध में सोमवार को गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में शिक्षक संघ और शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक हुई। इसमें सभी ने एक मत से इस कृत्य की निंदा की। शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस घटना से आहत परीक्षा नियंत्रक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। संघ ने मांग की कि इस घटना के दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकार भविष्य में एेसी घटना की पुनरावृति रोकने के लिए विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था करे। बैठक में शिक्षक संघ की ओर से कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसबी तिवारी, डीके भुइयां, डॉ. डीके पांडेय, डॉ. तपेश्वर पांडेय, डीएन उपाध्याय, डॉ. अशोक महापात्रा, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के रमेश चंद्र ठाकुर, एसएन पांडेय, श्रीनिकेत मिश्रा, श्याम सुंदर सिंह, एसके दास आदि उपस्थित थे।