जमशेदपुर। शिक्षकोंकी प्रोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ 15 अक्टूबर को राजभवन के समक्ष धरना देगा। यह जानकारी संघ के प्रवक्ता कुमार धीरेंद्र ने दी। इस दौरान संघ के शिक्षकों से काफी संख्या में राजभवन पहुंचने की अपील की गई।