वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर समारोह
जमशेदपुर | वर्ल्डफार्मासिस्ट डे 25 सितंबर को दुनियाभर में मनाया जाएगा। इस मौके पर सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से सिदगोड़ा टाउन हॉल में शाम चार बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक का आयोजन उमा मेडिकल आदित्यपुर में किया गया था। इसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के स्टेट ड्रग कंट्रोलर बीएल दास कोल्हान के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सुमन तिवारी होंगे। समारोह में प्रदेश के सभी जिले के ड्रग इंसपेक्टर मौजूद रहेंगे।