टीपीटीए ने चयन पर उठाया सवाल
जमशेदपुर | ट्रेडअप्रेंटिस ट्रेनिंग एसोसिएशन (टीपीटीए) के सदस्यों ने रोजगार मेला में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से की गई भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव पांडे ने कहा कि भर्ती के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है। इस संबंध में टीपीटीए ने गोलमुरी नियोजनालय के सहायक निदेशक शशिभूषण झा को मांग पत्र सौंपा है। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित 823 अभ्यर्थियों की सूची के साथ फोन नंबर मांगा गया है। बेरोजगारी की आड़ में कंपनी अलग ट्रेड के युवकों को दूसरे कार्यों में लगा रही है। गड़बड़ी होने पर डीसी सहित श्रम मंत्रालय से शिकायत की जाएगी।