बकायेदारों पर दर्ज होगा मुकदमा
जमशेदपुर | भारतसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सोमवार को जमशेदपुर के अपने बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर दी है। जमशेदपुर दूरसंचार के वरीय महाप्रबंधक बीएन सिंह ने कहा कि बकायेदारों को नोटिस भेजकर अंतिम मौका दिया गया है। अगर बकाएदार शीघ्र भुगतान नहीं करेंगे, तो उन पर निगम मुकदमा दर्ज करवाएगा।