पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा कांग्रेस का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

युवा कांग्रेस का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | दुर्गापूजा के मद्देनजर शहर में विधि व्यवस्था समेत 10 अन्य मांगों को लेकर सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी डॉ अमिताभ कौशल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पूजा पंडालों के आसपास सफाई, सड़कों की मरम्मत, सभी पूजा पंडालों में बिजली उपलब्ध कराने, पूजा के दौरान ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देने आदि की मांग की। मौके पर संजीव श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा, सुरेंद्र शर्मा, राहुल गोस्वामी, अनिश कुमार, बिनोद रजक, राकेश साहू, सुनील प्रसाद, सतीश रजक, आलोक रंजन, इंद्रजीत कुमार आदि उपस्थित थे।