पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द दूर होगी समस्या : सरयू राय

जल्द दूर होगी समस्या : सरयू राय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जेकेएससोसायटी, जवाहरनगर (मानगो) के लोग बिजली, पानी और सड़क की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी में बिजली आती-जाती रहती है, तो सड़क कर हालत जर्जर है। घरों में पानी का कनेक्शन भी नहीं है। समस्याओं के निदान को लेकर मुहल्ले के लोगों ने रविवार शाम को प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में भाजपा नेता सह पूर्व विधायक सरयू राय शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। राय ने कहा कि जेकेएस सोसायटी में जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इससे मुहल्ले की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप कनेक्शन देने की बात चल रही है। सड़क निर्माण का प्रयास किया जाएगा, लेकिन इसमें अभी देर हो सकती है। बैठक में शशि सिंह, अशोक कुमार, पंकज मिश्रा, अनिमेष सिन्हा, महंत सिंह, जीके सिंह, राजनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।