डीसी से पानी टंकी घेरने की शिकायत
जमशेदपुर | पूर्वसैनिक सत्येन्द्र सिंह ने सोमवार को डीसी को संबोधित सौंपकर जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र के पास पानी टंकी घेरने की शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा है कि करीब पांच साल पहले शहरी जलापूर्ति योजना के तहत वहां पानी टंकी निर्माण कराया गया था, जिसे चहारदिवारी कराकर घेरा जा रहा है। गेट लगाने की जगह विशेष पदाधिकारी द्वारा वहां पर दीवार जोड़ा जा रहा है। भविष्य में कभी पानी टंकी में गड़बड़ी हुई तो वहां गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएगी।