एनएसएस का स्थापना दिवस मना
जमशेदपुर। महिलाकॉलेज चाईबासा में एनएसएस का स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इसका अारंभ एनएसएस गीत से हुआ। इस बीच प्राचार्य डॉ आशा मिश्रा ने एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया। डॉ शशिलता ने एनएसएस के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्राओं ने संथाली नृत्य, डांडिया नृत्य में रानी बास्के, हेमलता कुंटिया और बांसुरी वादन में रीना हेम्ब्रम तथा सामाजिक कुरीतियों में एनएसएस की भूमिका विषय पर रानी बास्के, रीना हेंब्रम, विद्यावती नायक, ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। एडवेंचर कैंप मनाली से लौटी नवीना सुंडी ने अपने अनुभवों को शेयर किया तथा मेगा कैंप के अनुभवों को बारे में जानकारी दी। कैडेटोंको किया गया सम्मानित : टाटाकॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में एनएसएस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित विभिन्न विंदुओं पर चर्चा की गई। योजना के उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन अलावा समाज एवं राष्ट्र विकास के लिए योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।