चाय पिला लूटे 3 लाख के आभूषण
विशाखापट्टनमटाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस से टाटानगर रहे न्यू बारीडीह मकान नंबर 357 के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने लूट लिया। ट्रेन के टाटानगर आने पर ईश्वर राव, लक्ष्मी राव और वंदना राव को बेहोशी की हालत में उतारा गया और उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया। स्थिति खराब होने के कारण परिजनों ने सभी को टिनप्लेट अस्पताल रेफर करवा लिया।
स्टेशन पर बेहोश पड़ीं नशाखुरानी गिरोह की शिकार महिलाएं।
टाटानगर स्टेशन पर बेटे को आया होश
बेहोशीकी हालत में ही तीनों यात्री टाटानगर पहुंच गए। यहां आरपीएफ जीआरपी को सूचना मिलने पर नशाखुरानी का शिकार यात्रियों को उतारा गया। टाटानगर स्टेशन में जब एंबुलेंस का इंतजार हो रहा था, तब ईश्वर राव को थोड़ी होश आई। उसी से घर वालों की जानकारी लेकर रेल पुलिस ने बारीडीह में रहने वाले उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना देने के बाद फिर से वह बेहोश हो गया। शाम तक तीनों लोग बेहोश थे।
बढ़रही नशाखुरानी की घटनाएं
ट्रेनोंमें नशाखुरानी गिरोह की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक सप्ताह पहले भी गीतांजलि ट्रेन में नौ यात्रियों को स्टेशन के पास शिकार बनाया गया था। इन यात्रियों से करीब तीन लाख के सामान की चोरी कर ली थी।
विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से एक ही परिवार के तीन सदस्यों को बेहोशी की हालत में उतारा गया है। फर्द बयान के मुताबिक उन्होंने तीन लाख के जेवर समेत अन्य सामान की चोरी होने की बात कही है। मामले को संबंधित रेल थाना में रेफर किया जाएगा।^ महातीमराम, प्रभारीथानेदार, जीआरपी
टिटलागढ़ में पिलाई चाय
रेलपुलिस ने शाम को भुक्तभोगी यात्रियों के होश में आने पर बयान लिया। पीड़ित यात्रियों ने रेल पुलिस को बताया कि टिटलागढ़ से पहले उनके पास एक युवक आकर बैठ गया और वह थोड़ी ही देर में हमलोगों से घुलमिल गया। टिटलागढ़ स्टेशन आने पर उसने कहा कि यहां अच्छी चाय मिलती है। इसके बाद उसने चाय लाकर पिला दी। चाय पीने के बाद वे लोग बेहोश हो गए। बेहोशी का फायदा उठाते हुए उक्त युवक ने तीन लाख के सोने के जेवरात समेत नौ हजार नकद अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सभी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।