पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर प्लेसमेंट में दुनिया की 70 कंपनियां करेंगी शिरकत

समर प्लेसमेंट में दुनिया की 70 कंपनियां करेंगी शिरकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेसवर्ल्ड में जेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) जमशेदपुर के छात्रों का किस कदर जलवा है, इसका अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि दुनियाभर की कंपनियां इन छात्रों को सीखने के लिए लाखों रुपए के पैकेज देती हैं। 2015 में होने वाले समर इंटर्नशिप के लिए एक बार फिर से दुनियाभर की कंपनियां अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में एक्सएलआरआई पहुंच रही हैं। संस्थान के प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर राजीव मिश्रा ने बताया कि समर प्लेसमेंट के लिए अगले माह के दूसरे सप्ताह में दुनिया की 70 से ज्यादा कंपनियां कैंपस में रही हैं। प्लेसमेंट कमेटी की ओर से इन कंपनियों की स्लॉटवार सूची तैयार की गई है। संस्थान की कोशिश है कि प्लसमेंट में हर तरह की कंपनियां हों, ताकि छात्रों को एक्सपोजर का बेहतर मौका मिल सके। समर प्लेसमेंट के लिए लॉक किए छात्रों को बाद में ये कंपनियां प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) देकर अंतिम रूप से नियोजन भी करती हैं।

ये कंपनियां हैं मेजर रिक्रूटर्स

फर्स्ट ईयर के छात्र ही करते हैं समर इंटर्नशिप

समरप्लेसमेंट, फर्स्ट ईयर के छात्रों का होता है। सेकेंड ईयर में जाने से पहले छात्र यह इंटर्नशिप करते हैं। इंटर्नशिप से छात्रों को इंडस्ट्रियल एक्सपोजर मिलता है और उन्हें काम करने में आसानी होती है। इस साल बैच की साइज बढ़कर 360 हो गई है। बिजनेस मैनेजमेंट में 180 और ह्यूमन रिसोर्स में 180 छात्र हैं।

इंटर्नशिप के लिए होने वाले समर प्लेसमेंट में कंपनियां छात्रों को सीखने के लिए लाखों रुपए का स्टाइपेंड देती हैं। पिछले साल का सर्वाधिक स्टाइपेंड डेढ़ लाख था। प्रोफेसर मिश्रा कहते हैं कि स्टाइपेंड के साथ ही 70 फीसदी कंपनियां अपने यहां समर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को नौकरी का भी ऑफर देती हैं। संस्थान के छात्रों की किस कदर मांग है इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि पिछले साल ऑफरों की संख्या में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। 2013 में 303 छात्रों को 336 ऑफर मिले थे और पूरा प्लेसमेंट साढ़े तीन दिन में खत्म हो गया था।

ऑफर में 33 फीसदी की बढ़ोतरी

वोडाफोन, माइक्रोसॉफ्ट, आईटीसी, टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, गोल्डमैन सैक्स, सिटी बैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस, एचएसबीसी बैंक, राबोबैंक, फेडरल बैंक, यूनिलीवर, प्रोक्टर एंड गैम्बल, आईटीसी, रेकेट बेन्साइजर, एशियन पेंट्स,