पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 कर्मियों का हुआ मेडिकल

25 कर्मियों का हुआ मेडिकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटामोटर्स में हाल ही स्थायी पूल में लाए गए 250 अस्थायी कर्मचारियों की मेडिकल जांच सोमवार (22 सितंबर) से शुरू हुई। पहले दिन 25 कर्मचारियों की मेडिकल जांच हुई। मेडिकल को लेकर सुबह 10 बजे से ही टेल्को लेबर ब्यूरो पर कर्मचारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कर्मचारियों का मेडिकल 8 अक्टूबर तक चलेगा। मेडिकल में सफल रहे कर्मचारियों को कंपनी प्रोबेशनर्स ट्रेनीज के तौर पर बहाल करेगी। मेडिकल 23, 24, 26, 29 सितंबर के साथ ही एक, 6, 7 और 8 अक्टूबर को भी होगा। उल्लेखनीय है प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते में 250 कर्मचारियों को स्थायी पूल में लाया गया था। मेडिकल जांच के समय कर्मचारियों को चार पासपोर्ट साइज की तस्वीर, पैन नंबर की कॉपी और बैंक खाते की कॉपी को लाना है।