पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपाली की समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन

कपाली की समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| कपालीमें जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति और अन्य समस्याओं के निदान की मांग को लेकर स्थानीय लोग इदारा खिदमत-ए-खल्क के बैनर तले आंदोलन करेंगे। यह निर्णय सोमवार को कपाली सामुदायिक भवन में हुई सामाजिक संस्थाओं, मस्जिदों की कमेटियों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक में बिजली और जलापूर्ति की समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन संबंधित विभागों से जल्द से जल्द निदान करने की मांग की गई है। समस्या का समाधान नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की धमकी दी गई। सभी ने आंदोलन के लिए इदारा खिदमत-ए-खल्क को जिम्मेदारी सौंपी। यह जानकारी औरंगजेब ने दी।