पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एस मिश्रा छोटा गोविंदपुर के नए एई

एस मिश्रा छोटा गोविंदपुर के नए एई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| झारखंडराज्य बिजली बोर्ड (जेएसईबी) ने सोमवार को कई अभियंताओं को इधर-उधर किया है। इसमें सरायकेला, चाईबासा, नोवामुंडी, चक्रधरपुर और मनोहरपुर क्षेत्र के अभियंता शामिल हैं। इसकी पुष्टि सिंहभूम प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एपी सिंह ने की है। बोर्ड ने सभी अभियंताओं के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, छोटा गोविंदपुर सब डिवीजन के सहायक अभियंता (एई) आरआर प्रसाद को बिष्टुपुर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एंटी पावर थेफ्ट सेल में एई के पद पर योगदान देने का आदेश दिया गया है। इनके स्थान पर एस मिश्रा को छोटा गोविंदपुर सब डिवीजन का नया एई बनाया गया है।

कौन कहां गए अभियंता

नाम कहां थे कहां गए

मंतोषमणि सिंह आदित्यपुर रांची हेडक्वार्टर

बीएन सिंह जादूगोड़ा आदित्यपुर

जेपीएन सिंह घाटशिला प्रभार घाटशिला स्थायी

आरआर प्रसाद छोटा गोविंदपुर जीएम कार्यालय

शारदा चंद्र मिश्रा गिरिडीह छोटा गोविंदपुर

एसके सिंह नोवामुंडी सरायकेला

राजेश कुमार सरायकेला चक्रधरपुर

मनोज झा चक्रधरपुर कोडरमा

उपेंद्र साहू चाईबासा रांची

अनिरुद्ध सिंह घाटशिला जमशेदपुर अंचल

मनोज कुमार सिंह चाईबासा एमआरटी नोवामुंडी

राधा रमण प्रसाद सहायक विद्युत अभियंता एपीटी जमशेदपुर

अभय कुमार धनबाद जमशेदपुर जीएम कार्यालय