चंद्रमोहन कॉम्पलेक्स से हटा अतिक्रमण
जमशेदपुर| कदमास्थित चंद्रमोहन कॉम्पलेक्स में कॉमन एरिया से सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। कॉम्पलेक्स सोसायटी की शिकायत पर जमशेदपुर अक्षेस ने यह कार्रवाई की। सोसायटी के लोगों ने डीसी डॉ अमिताभ कौशल से शिकायत की थी कि अपार्टमेंट के कॉमन स्पेस पर एसएन झा नामक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। शिकायत के बाद डीसी ने जमशेदपुर अक्षेस को कॉमन स्पेस खाली कराने का आदेश दिया था। इसी आदेश के आलोक में जमशेदपुर अक्षेस के कर दारोगा अयोध्या सिंह ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कॉमन स्पेस पर बने कंस्ट्रक्शन को हटाया। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।