पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासन गरम, जुस्को नरम, राजनीति चरम

शास्त्रीनगर(कदमा) के मकानों को चिह्नित करने का मामला सोमवार को भी गरमाया रहा। स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेसियों ने जुस्को कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। शास्त्रीनगर के नागरिकों की शिकायत है कि जुस्को के अफसर कर्मचारियों ने निशान लगाए हैं। इसलिए जुस्को निशाने पर है।

प्रशासन का कहना है कि अनुमति लिए बगैर मकानों को चिह्नित करने का काम कर पूजा के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। प्रशासन ने जुस्को को नोटिस दिया है। जुस्को प्रबंधन नरम है। उसके अफसर खुल कर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

इधर, चुनाव सिर पर है। घरों को तोड़ने की सूचना से शास्त्रीनगर के लोग कुछ भय में हैं। सो, राजनीति चरम पर है। सांसद, विधायक समेत कई दलों के लोग शास्त्रीनगर के लोगों को सांत्वना दे रहे हैं कि उनके मकानों को टूटने नहीं दिया जाएगा। धालभूम एसडीओ प्रेम रंजन ने रविवार को स्पष्ट कर दिया था कि प्रशासन ने न्यू रानीकुदर अथवा शास्त्रीनगर में किसी भी मकान को तोड़ने का आदेश नहीं दिया है।

जुस्को पर हो कार्रवाई : बन्ना गुप्ता

मुख्यमंत्रीसे आश्वासन मिलने के बाद बन्ना गुप्ता ने इस पूरे मामले पर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से बात की और उनसे बिना प्रशासन के आदेश के शास्त्रीनगर में मकान चिन्ह्ति करने के लिए जुस्को के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला टाटा कंपनी भाजपा नेता सरयू राय के बीच हुए समझौते का परिणाम नजर रहा है। इसके जरिए दोनों मिलकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं।

जुस्को की मकान तोड़ने की योजना नहीं : डीजीएम

विधायकबन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेसियों ने जुस्को कार्यालय पर विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद जुस्को के अफसरों से बात की। इस दौरान जुस्को के डीजीएम अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों को तोड़ने के उद्देश्य से चिह्नित नहीं किया गया है। दुर्गा पूजा के पहले सड़क की सिर्फ मरम्मत होगी। सिन्हा ने कहा कि इंडस्ट्रियल टाउनशिप पर बैठक के लिए एमडी टीवी नरेंद्रन रांची गए हैं। मंगलवार को जुस्को के वरीय अफसर प्रेस कांफ्रेंस कर वस्तुस्थिति स्पष् कर देंगे। मौके पर कांग्रेस के कदमा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार झा, विधायक प्रतिनिधि शहजाद खान, मनोज झा, प्रभात ठाकुर आ