बोनस के मसले पर प्रदर्शन आज
जमशेदपुर| शहरके कंपनियों में कार्यरत ठेका मजदूरों को नियमित कर्मचारियों की तरह समान बोनस दिए जाने की मांग पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य और ठेकाकर्मी मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करेंगे। यह जानकारी सोमवार को तिलक पुस्तकालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष विजय खां ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन शामिल होने के लिए लोग सुबह 11 बजे आम बागान साकची में जुटेंगे। यहां से पदयात्रा करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और कंपनियों के तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मौके पर जिम्मी भास्कर, परितोष सिंह, सुरेश धारी, प्रिंस सिंह, सूर्या राव आदि मौजूद थे।