- Hindi News
- बिरसा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त सड़क पर उतरे लोग, हंगामा
बिरसा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त सड़क पर उतरे लोग, हंगामा
2
सिटी एसपी की गाड़ी रोकी
बन्नागुप्ता, रमेश हांसदा, बाबर खान के साथ प्रतिमा का मुआयना करने के बाद सिटी एसपी बिरसानगर थाना की तरफ बढ़े, तो स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक दिया। बाद में सिटी एसपी और विधायक की गाड़ी दूसरे रास्ते से निकाली गई।
अतिक्रमणकी शिकायत
सिटीएसपी से कई लोगों ने शिकायत की कि पहाड़ी के पिछले हिस्से में अतिक्रमण किया गया है। इसे रोका जाना चाहिए।
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर
बिरसानगरसंडे मार्केट के पास स्थापित शहीद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा को शुक्रवार की शाम शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बिरसा मुंडा के हाथ को क्षतिग्रस्त किया गया, जबकि धनुष तोड़ दिया गया। यह बात बिरसानगर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद गुस्साए लोग सड़क पर उतर गए, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया। साथ ही बिरसानगर थाना का घेराव किया गया। जानकारी मिलने पर सिटी एसपी एस.कार्तिक ने बिरसानगर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जिसने भी यह काम किया है, उसे ऐसी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी हरकत करने की हिमाकत नहीं करेगा।
बिरसासेवा दल ने किया विरोध
प्रतिमाको क्षतिग्रस्त करने की सूचना भाजपा नेता अमूल्यो कर्मकार को कुछ लोगों ने दी। उस वक्त बिरसानगर थाना प्रभारी वीर सिंह मुंडा बाजार में मौजूद थे। शुरुआत में किसी नशेड़ी की हरकत मानते हुए दोबारा प्रतिमा की मरम्मत करने की बात कही गई। लेकिन, रात आठ बजे के बाद माहौल गरमाता गया। बिरसा सेवा दल और बिरसानगर ग्रामसभा के लोग सड़क पर आने लगे। सैकड़ों लोग थाना में इक_ा हो गए। प्रारंभिक शिकायत नामजद नहीं थी। रात दस बजे के बाद दोबारा शिकायत की गई, जिसमें पवन कुमार साहू को नामजद बनाया गया। सिटी एसपी ने बिरसानगर पहुंचकर दोषियों को पकडऩे के लिए तुरंत छापामारी करने का निर्देश दिया। देर रात तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।
कांग्रेस का शांति मार्च आज
घटनाके विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को बिरसानगर में शांति मार्च निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय खां ने कहा कि कांग्रेस घटना की घोर निंदा करती है। उधर, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस परिवार ने शनिवार को बिरसानगर बंद का आह्वान किया है।
^बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा मिला हुआ है। उन