अनुबंध पर बहाली के लिए साक्षात्कार
जमशेदपुर | मनरेगामें अनुबंध पर बहाली के लिए शुक्रवार को प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया। जूनियर इंजीनियर (जेई) के 35 पद के लिए 34 प्रत्याशियों ने साक्षात्कार दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर के 6 पदों के लिए 8 लोगों ने साक्षात्कार दिया। लेखा सहायक के एक पद के लिए 2 लोगों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार टीम में डीसी डॉ अमिताभ कौशल, डीडीसी डॉ लालमोहन महतो, आदित्यपुर पॉलिटेक्नीक कॉलेज के प्रिंसिपल एसके महतो, विशेष विभाग के कार्यपालक अभियंता, डीपीआरओ अविनाश कुमार और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के दो प्रोफेसर शामिल थे।