पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली प्रधान बन मांगी 2 लाख रंगदारी

नकली प्रधान बन मांगी 2 लाख रंगदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | गदड़ानिवासी सरकार हेंब्रम ने परसुडीह थाना में गोविंदपुर के लाखो हेंब्रम के खिलाफ रंगदारी मांगने की शिकायत की है। सरकार हेंब्रम के अनुसार, छोटा गोविंदपुर में अपनी जमीन पर वे घर बनाने की तैयारी कर रहे थे। 19 सितंबर को जब वे जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां लाखो हेंब्रम ने 2 लाख रुपए रंगदारी की मांग की। लाखो हेंब्रम नकली ग्राम प्रधान बनकर रंगदारी की मांग करता है। जबकि ग्राम प्रधान कृष्णा हेंब्रम हैं। इस संबंध में सरकार हेंब्रम ने अंचल कार्यालय में भी शिकायत की है।