पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक अधिकारी बन 72 हजार की निकासी

बैंक अधिकारी बन 72 हजार की निकासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | काशीडीहबागान नंबर-4 लाइन नंबर-1 निवासी अरविंद ठाकुर ने अपने खाते से 72 हजार रुपए की अवैध निकासी की शिकायत साकची थाना में दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अरविंद ठाकुर ने बताया है कि 25 जून की शाम उनके मोबाइल पर रोहित शर्मा नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया। उसने अरविंद के एटीएम कार्ड की समय सीमा खत्म होने की बात कही और कार्ड का नंबर पूछा। लेकिन एटीएम कार्ड नहीं होने की वजह से उन्होंने नंबर नहीं दिया। 26 जून की सुबह उन्हें दोबारा फोन आया, तो अरविंद ने एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। रोहित ने अरविंद से कुछ समय पश्चात एटीएम के जरिए 500 रुपए की निकासी करने को कहा। अरविंद ने ऐसा ही किया। कुछ दिनों बाद खाता की जांच करने पर पता चला कि खाता से 26 जून से 30 जून के बीच कुल 72 हजार की अवैध निकासी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।