पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएनएस आईआईटी की परीक्षा 19 को

एनएनएस आईआईटी की परीक्षा 19 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | आधुनिकग्रुप और नवनिर्माण संस्था (एनएनएस) की ओर से संचालित नि:शुल्क आईआईटी-जेईई कोचिंग सेंटर की प्रवेश परीक्षा 19 अक्टूबर को होगी। आधुनिक ग्रुप के जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि पहले यह परीक्षा 21 सितंबर को होने वाली थी। यह सेंटर दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त केके खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आरंभ किया गया है। यह प्रवेश परीक्षा झारखंड के पांच स्थानों रांची, बोकारो, जमशेदपुर, नेतरहाट और गिरिडीह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीयन और आवेदन देने की तिथि को भी बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दिया गया है। इच्छुक छात्र 13 अक्टूबर तक हरमू बाईपास रोड स्थित कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से 25 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों के आईआईटी की तैयारी का पूरा खर्च नवनिर्माण संस्था और आधुनिक ग्रुप वहन करेगी।