राजश्री बनीं निवारण समिति की अध्यक्ष
जमशेदपुर | पूर्वीसिंहभूम समाहरणालय के अंतर्गत कार्य करने वाली महिलाओं का यौन उत्पीडऩ संबंधी घटनाओं की रोकथाम एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन के लिए जिला स्तर पर आंतरिक शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी (धालभूम) राजश्री ललिता बाखला को समिति का अध्यक्ष तथा संध्या रानी प्रधान लिपिक कल्पिता चक्रवर्ती को सदस्य बनाया गया है।