दो दिवसीय भर्ती कैंप में 823 का चयन
जमशेदपुर | अवरप्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय (गोलमुरी) में आयोजित दो दिवसीय भर्ती कैंप के अंतिम दिन अंतिम रूप से 823 उम्मीदवारों का चयन हुआ और 1835 शार्टलिस्टेड हुए। नियोजनालय के सहायक निदेशक शशिभूषण झा ने बताया कि कैंप में देश की नामी-गिरामी 35 कंपनियां शामिल हुई थीं। इसमें मजदूर से लेकर प्रबंधक की बहाली भर्ती कैंप के माध्यम से हुई। कैंप में शामिल होने वाली कंपनियों में उषा मार्टिन, टायो, आधुनिक, रामकृष्ण फोर्जिन, आरएसबी, टीआरएफ, हीरो मोटो कार्प, टीवीएस, आरएसडब्ल्यू राजस्थान आदि प्रमुख थे।