- Hindi News
- टाटा मोटर्स में एक से पांच दिनों की छुट्टी
टाटा मोटर्स में एक से पांच दिनों की छुट्टी
टाटामोटर्स में एक से पांच अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। कंपनी प्रबंधन ने इससे संबंधित सर्कुलर शुक्रवार को जारी किया। इसके अनुसार, 28 सितंबर रविवार को कर्मचारी काम करेंगे। इसके एवज में उन्हें एक अक्टूबर को छुट्टी दी जाएगी। दो अक्टूबर को गांधी जयंती और तीन चार अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी रहेगी। पांच अक्टूबर को रविवार है। इस तरह छह अक्टूबर से कंपनी में काम शुरू होगा।
कैंटीन बहिष्कार मामले में महेश सस्पेंड
जमशेदपुर | टेल्कोवर्कर्स यूनियन के विरोधी गुट के महेश तिवारी को टाटा मोटर्स प्रबंधन ने कैंटीन का बहिष्कार करने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन ने इससे संबंधित सर्कुलर शुक्रवार को जारी किया।