पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तार कंपनी में 19% बोनस

तार कंपनी में 19% बोनस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आई हॉस्पिटल कर्मियों को मिलेंगे अधिकतम 38,334 न्यूनतम 29,519 रुपए

तारकंपनी में शुक्रवार को बोनस समझौता हुआ। कर्मचारियों को इस वर्ष 19 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 38 हजार और न्यूनतम 12,300 रुपए मिलेंगे। बोनस की राशि शनिवार या सोमवार को कर्मचारियों के बैंक खाता में जमा हो जाएगी।

बोनस समझौता पर कंपनी के एमडी नीरजकांत, सीनियर जीएम जेके सिंह, जीएम (एफ एंड ए) टी दीपक, जीएम (एचआर एंड आईआर एंड एडमिन) अमित सहाय, डीजीएम (वायर मिल) संजीव कुमार सिंह, कंपनी सेक्रेटरी रवि नारायण कर, रॉड मिल के एजीएम चितरंजन, एचआर आईआर के मैनेजर जयदीप सरकार और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट लाल बिहारी महतो, महामंत्री आशीष कुमार अधिकारी, उपाध्यक्ष तरसीम सिंह, कलवंत सिंह, संयुक्त सचिव मनजीत सिंह, नंदलाल तिवारी, श्याम कालुंडिया कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

साकची के आई हास्पिटल में शुक्रवार को बोनस समझौता हुआ। इसके तहत कर्मचारियों को इस वर्ष 19 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 38,334 रुपए और न्यूनतम 29,519 रुपए मिलेंगे। बोनस की राशि 22 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खाता में जमा हो जाएगी। बोनस समझौता पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ एसपी जखनवाल, अमरेश सिन्हा और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री बीके डिंडा, उपाध्यक्ष मीरा कुमारी, सुशांत कुमार आदि ने हस्ताक्षर किए।

समझौता की घोषणा करतेे एमडी नीरजकांत यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे।