पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुस्को की तीन टीम ने जीता गोल्ड मेडल

जुस्को की तीन टीम ने जीता गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्वालिटीसर्किल फोरम ऑफ इंडिया ने विशाखापत्तनम में आयोजित 14वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कांफ्रेंस में जुस्को की तीन क्वालिटी सर्किल टीम ने गोल्ड मेडल जीता।

जुस्को वाटर वर्क्स की क्वालिटी सर्किल टीम जीवन ज्योति में शामिल आयोन लहरी, एसके गोप, प्रशांत बनर्जी, शशि स्वरूप, सुनील सिन्हा ने जीत हासिल की। जुस्को टाउन इलेक्ट्रिकल की टरबाइन टीम में शामिल यूके पांडेय, एसके कुदरत अली, राजेश कुमार, ओके चौरसिया, के विश्वनाथन, शहाबुद्दीन और उमंग टीम में शामिल एके सिंह, आरएन शर्मा, आरके सिंह, एनए अंसारी, सागर कुमार और सुशील कुमार विजेता रहे।

प्रतियोगिता में 370 टीमें शामिल हुई थीं। जुस्को श्रमिक यूनियन के प्रवक्ता श्रीकांत देव ने विजेता टीमों को बधाई दी है।

जुस्को की िवजेता टीमें।