पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायरंगपुर आईटीआई के 55 छात्र हुए चयनित

रायरंगपुर आईटीआई के 55 छात्र हुए चयनित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | औद्योगिकक्षेत्र में छात्रों को स्वावलंबी बनाने वाली संस्थान रायरंगपुर आईटीआई के फीटर ट्रेड के 55 छात्रों को आर्सेलर मित्तल धाम प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड ने लॉक किया है। यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। कंपनी ने संस्थान में पांचवीं बार कैंपस सेलेक्शन किया है। छात्रों का साक्षात्कार कंपनी की मैनेजर (प्रशिक्षक) लावण्य श्रीनिवासन और यांत्रिक विभाग के पदाधिकारी पी गोपीनाथ ने लिया। चयनित छात्रों को दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें प्रथम वर्ष 8250 रुपए और द्वितीय वर्ष 9650 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। छात्रों को भोजन, आवास और आवागमन की सुविधा भी दी जाएगी। आर्सेलर मित्तल पिछले चार वर्षों में रानीपेट, तमिलनाडु प्लांट में सैकडों छात्रों को रोजगार दे चुकी है। कैंपस सेलेक्शन के दौरान रायरंगपुर आईटीआई के प्राचार्य इ. शैलेश सिंह, सुदर्शन महतो, मृत्युंजय भुइयां, राजकिशोर प्रजापति, नवकिशोर खटुआ, कार्तिक महाकुड़, अंतर्यामी महतो, दीपक लोहार, अशोक चौधरी और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।