पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरवीएस के 41 विद्यार्थी लॉक

आरवीएस के 41 विद्यार्थी लॉक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सॉफ्टवेयरकंपनी मेसर्स सीएमसी लिमिटेड (कोलकाता) ने आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 41 विद्यार्थियों को लॉक किया है। तीन दिन से चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में कंपनी ने 200 विद्यार्थियों में से 41 को लॉक किया।

कॉलेज के निदेशक डॉ एमपी सिंह ने बताया कि लॉक किए गए विद्यार्थी सीएमसी मेंं ट्रेनी के तौर पर योगदान देंगे। इस प्लेसमेंट के लिए कोलकाता से सीएमसी की पांच सदस्यीय टीम आई थी, जिसमें शुभा महता, मोइनक घोषाल, सोमिया मल्होत्रा, देवज्योति भौमिक मनिता चौधरी शामिल थीं। लॉक किए विद्यार्थियों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 14, कम्प्यूटर साइंस के 12, मेकेनिकल के 10 और इलेक्ट्रिकल के 5 विद्यार्थी हैं।

चयनित विद्यार्थियों के साथ स्कूल के पदाधिकारी।