- Hindi News
- क्रिश्चियन ऑफ जमशेदपुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
क्रिश्चियन ऑफ जमशेदपुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर | क्रिश्चियनऑफ जमशेदपुर के बैनर तले गुरुवार को सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीसी डॉ अमिताभ कौशल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गत दिनों दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों में ईसाई धर्मावलंबियों, धर्म गुरुओं, धर्म प्रचारकों और धार्मिक स्थलों पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इसमें कहा गया है कि घटना के बाद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही थी। जांच टीम में हाईकोर्ट के जजों को शामिल किया जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जमशेदपुर डायसिस के विकर जेनरल फादर डेविड विनसेट कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल में पास्टर सुरेश धन्ना, पास्टर गौसनर, फादर लिनोस टिंडो आदि शामिल थे। बुधवार को गोलमुरी संत जोसेफ वेलफेयर सेंटर में युनाइटेड क्रिश्चियन प्रेयर फॉर इंडिया का आयोजन किया गया था।