पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का सीजीपीसी करेगी विरोध

फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का सीजीपीसी करेगी विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | डेरासच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड शुक्रवार को देशभर में रिलीज होगी। फिल्म में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले तथ्य प्रसारित किए गए हैं, जिसे लेकर सिख समुदाय में आक्रोश है। पंजाब, दिल्ली के बाद जमशेदपुर में भी सिख उत्तेजित हो रहे हैं। कोल्हान के सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने भी किसी भी सिनेमाघर में फिल्म लगने पर जोरदार विरोध करने का ऐलान किया है। इस संबंध में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शुक्रवार को जिला प्रशासन से मिलकर फिल्म लगने को लेकर बने माहौल की वस्तुस्थिति से अवगत कराएगी। उधर, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के बिहार-झारखंड प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने शहर के सिखों से मैसेंजर ऑफ गॉड का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिल्म का विरोध फेडरेशन द्वारा किया गया है। पायल सिनेमा के संचालक ने पहले ही सिखों की धार्मिक भावना की कद्र करते हुए फिल्म नहीं लगाने का आश्वासन दे दिया है। इधर, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंदरजीत सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी कमलजीत कौर ने घोषणा की है कि शहर में यह फिल्म लगी, तो उसका जोरदार विरोध किया जाएगा।

{आज रिलीज होगी संत गुरमीत राम रहीम की फिल्म