- Hindi News
- अच्छे कर्म से ईश्वर की प्राप्ति संभव : प्रेमाचार्य
अच्छे कर्म से ईश्वर की प्राप्ति संभव : प्रेमाचार्य
आत्मज्ञान क्या है, अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। यदि हम इसे जान लें, तो परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन, आज के लोग इस बात को नहीं मानते और कष्ट के भागीदार बनते हैं। अज्ञानी नहीं जानते हैं कि ईश्वर संसार के कण-कण में हैं। अच्छे कर्म से ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। दुनिया में जो कार्य साइंटिस्ट कर रहे हैं, वे महावीर के बताए हुए मार्ग हैं। परंतु लोग साइंस को तो मानते हैं, लेकिन धर्म को नहीं मानते। यह बातंे श्री प्रेमाचार्य पापाजी ने बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं। आचार्य श्रीमद रामचंद्र आत्मा तत्व रिसर्च सेंटर द्वारा 13 से 15 फरवरी तक होटल अलकोर, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक शिविर (ईश्वर का दूसरा नाम प्रेम है) में भाग लेने आए हैं। शिविर दो सत्रों ( सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक) में चलेगा।
इनशहरों से आएंगे भक्त : पुणे,कोलकाता, जबलपुर, बेंगलुरु, गुजरात, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, बिहार यूएसए से करीब 300 भक्त शिविर में शामिल होंगे।
येथे उपस्थित : नीलेशमेहता, नरेश गोसर, परिवेश लापसिया, जिग्नेश झाटकिया आदि।