पं. विपिन झा बने महासंघ के अध्यक्ष
धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ का चुनाव सर्किट हाउस एरिया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हुआ। चुनाव में सभा के संरक्षक सह चुनाव पदाधिकारी पंडित विमल कुमार शर्मा ने पंडित विपिन कुमार झा को अध्यक्ष, पं. सुधीर कुमार को सचिव माखनलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप से घोषित किया। पंडित विमल शर्मा ने बताया कि संघ द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।
पंडितसुशील ने लिया नाम वापस : मालूमहो कि अध्यक्ष पद के लिए पंडित विपिन कुमार झा, सचिव पद के लिए पंडित सुधीर कुमार पंडित सुशील कुमार त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष के लिए माखनलाल शर्मा ने नामांकन किया था। लेकिन, पं. सुशील कुमार त्रिपाठी ने नाम वापस ले लिया।
संघकी हित पर करेंगा कार्य : पंडितविपिन कुमार झा ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाह करेंगे। साथ ही संघ के लिए विकास उन्नति में अहम योगदान देंगे। वहीं, महासंघ के लिए कार्यालय वैदिक पाठशाला की जमीन उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू राय से करेंगे। संघ की ओर से गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
येथे उपस्थित : पंडितविनोद पांडेय, पं रूपेश कुमार झा, पं. सुरेश शर्मा, पं. उदयशंकर झा, पं. एनके पांडेय, पं उपेंद्र पांडेय, पं. संतोष पांडेय, पं बालकृष्ण पांडेय, पं. मनोज पांडेय, चंद्रभान शास्त्री, पं गोपाल झा, पं. शंकर मिश्र, पं. हरिशचंद्र झा, पं. राम अवधेश चौबे आदि।
धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।