- Hindi News
- जिले में 16 स्थानों पर खुलेगा दाल भात केंद्र
जिले में 16 स्थानों पर खुलेगा दाल-भात केंद्र
पांच रुपए में मिलेगा भर पेट भोजन
सिटीरिपोर्टर|जमशेदपुर
जिलेके गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने 16 स्थानों पर मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र खोलने का फैसला किया है। ग्रामीण इलाके में 10 और शहरी क्षेत्र में छह स्थानों पर केंद्र की स्थापना की जाएगी। पांच रुपए में भात, दाल और सब्जी मिलेगी। योजना को कारगर बनाने के लिए प्रशासन ने स्वयंसेवी सहायता को इस काम में लगाया है। केंद्र का संचालन करने वाली स्वयं सहायता समूह को चावल एक रुपए प्रति किलो और चना सोयाबीन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आलू, दाल, सब्जी, ईंधन, तेल नमक की व्यवस्था संचालकों को करनी होगी।
शहरी क्षेत्र
एमजीएमअस्पताल परिसर, साकची एफसीआई गोदाम के पास, बिष्टुपुर स्थित पेयजल स्वच्छता विभाग कार्यालय, धालभूम अनुमंडल कार्यालय परिसर, बारीडीह एडीएम अस्पताल परिसर और भुइंयाडीह सरकारी बस स्टैंड।
ग्रामीणक्षेत्र
पोटकाप्रखंड कार्यालय परिसर, पटमदा प्रखंड के सामने पंचायत मंडप, चाकुलिया बस स्टैंड, घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर, बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर, मुसाबनी बस स्टैंड भवन, धालभूमगढ़ बस स्टैंड, जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर बोड़ाम प्रखंड कार्यालय परिसर।