पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य में अराजकता की स्थिति है : झामुमो

राज्य में अराजकता की स्थिति है : झामुमो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| भाजपासरकार ने राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है। यह बात गुरुवार को झामुमो प्रखंड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बहादुर किस्कु जिला कार्यकारिणी सदस्य मिथुन चक्रवर्ती ने करनडीह स्थित आदिवासी भवन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों-मूलवासियों की जमीन लूट-खसोट करने की जुगत भिड़ा रही है। रैयतों को काला अध्यादेश भूमि अधिग्रहण के माध्यम से जमीन से बेदखल करना चाहती है। मौके पर बाली मार्डी, शंकर पात्रो, सोची दास, जॉन दास आदि मौजूद थे।

जानकारी देते झामुमो के पदाधिकारी।