पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना के लिए प्रीमियम ट्रेन चलाएं : सांसद

पटना के लिए प्रीमियम ट्रेन चलाएं : सांसद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतवरण महतो ने नई दिल्ली में रेलमंत्री से की मुलाकात

जमशेदपुर| सांसदविद्युतवरण महतो ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की। उन्होंने जनता की वर्षों पुरानी मांगों से उन्हें अवगत कराया और उन्हें शुरू करने की मांग की। सांसद ने टाटा से पटना के लिए इंटरसिटी प्रीमियम ट्रेन चलाने की भी मांग की है। सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार ने बताया कि रेल मंत्री ने रेल बजट में इन मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

{ टाटा से जयपुर तक सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाए। { पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का जयपुर तक विस्तार हो। { जयनगर के लिए वाया दरभंगा सीधी रेल सेवा मिले। { टाटा-भागलपुर रेल सेवा पुन: शुरू की जाए। { टाटा-बक्सर और टाटा-कटिहार सीधी रेल सेवा शुरू की जाए। { दुरंतो एक्सप्रेस में टाटानगर से बोर्डिंग की सुविधा दी जाए। { पुरुषोत्तम का ठहराव घाटशिला में किया जाए। { टाटानगर-बैयप्पनहली सप्ताह में दो दिन चलाई जाए। { कांड्रा-नामकुम रेल लाइन का काम शुरू किया जाए।