पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काली मंदिर में हवन के साथ महायज्ञ का समापन

काली मंदिर में हवन के साथ महायज्ञ का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| जादूगोड़ास्थित यूसील बराज के समीप काली मंदिर में 8 फरवरी से चल रहे श्री श्री 108 चंडी महायज्ञ की पूर्णाहूति गुरुवार को की गई। महायज्ञ के अवसर पर 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन भी संपन्न हो गया। यज्ञ की पूर्णाहूति के अवसर पर महाभोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुजारी शंकरी गिरी ने बताया कि यज्ञ संपन्न कराने में सभी का सहयोग रहा। मौके पर यज्ञ के संरक्षक टिकी मुखी, क्षत्रीय सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत सिंह, रोहित सिंह, समीर दास सुभाष भकत, प्रदीप कारजी, श्याम माझी आदि मौजूद थे।