- Hindi News
- कदमा : राणीसती कंस्ट्रक्शन में आयकर का सर्वे, 50 लाख मुनाफा का पता चला
कदमा : राणीसती कंस्ट्रक्शन में आयकर का सर्वे, 50 लाख मुनाफा का पता चला
जमशेदपुर | राणीसतीकंस्ट्रक्शन में गुरुवार को आयकर सर्वे हुआ। राहुल अग्रवाल के स्वामित्व की राणीसती कंस्ट्रक्शन के उलियान कार्यालय में आयकर आयुक्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सर्वे शुरू हुआ, जो रातभर चलता रहा। इसके अलावा राणीसती कंस्ट्रक्शन के सोनारी स्थित दो और कदमा की एक साइट पर भी आयकर अफसरों ने छानबीन की। साकची में एक प्लाई दुकान को भी खंगाला गया। आयकर अफसरों को सूचना मिली थी कि राणीसती कंस्ट्रक्शन में एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार की हिस्सेदारी है। राहुल अग्रवाल से सूचना मिली कि उनके तीन बैंक एकाउंट हैं। कन्वर्जन के आधार पर उलियान में राणीसती फ्लावर मिल लिया है, लेकिन उसमें काम बंद है। आयकर अफसरों ने फ्लावर मिल का भी मुआयना किया।