पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजीएम : वेतन भुगतान के लिए जवान भूख हड़ताल पर

एमजीएम : वेतन भुगतान के लिए जवान भूख हड़ताल पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| एमजीएमअस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल 11 माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में किया जा रहा है। जवानों ने कहा कि उन्होंने वेतन के लिए कई बार अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए भूख हड़ताल करना पड़ रहा है। जबतक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ आरवाई चौधरी ने कहा कि वेतन भुगतान के लिए रांची के वरीय अधिकारियों से कहा गया है।