नींद में एक किमी तक बस चलाता रहा चालक
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर/गालूडीह
व्हाइटहोर्स बस का चालक नींद में करीब एक किलोमीटर तक बस को चलाता रहा। इसी दरम्यान कालीमंदिर के निकट बस ट्रक से टकरा गई।
रांची के एक यात्री शेख सलाउद्दीन ने बताया कि एक किमी पूर्व से ही बस अनियंत्रित होकर चल रही थी। इससे अंदाजा लग गया था कि बस चालक सो रहा है। अधिकांश यात्री सोए हुए थे। इस वजह से यात्रियों को समझ में नहीं रहा था। उन्हें आभास हो गया था कि बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई है, लेकिन कोई ड्राइवर के पास नहीं गया।
घायल यात्री।
कैसे हुई दुर्घटना
कालीमंदिर के समीप कोलकाता से रांची जा रही बस (व्हाइट होर्स) डब्ल्यू बी 55 2195 विपरीत दिशा से रहे ट्रक संख्या जेएच 05 जे 5207 के साथ भिड़ंत हो गई। उसके बाद बस पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर बस पर सवार दर्जनभर यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि 48 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में काली मंदिर के पुजारी उत्तम मिश्रा ने पुलिस को बताया कि सुबह मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। उनकी नजर कोलकाता की तरफ से आते हुए बस पर पड़ी जो सड़क पर अनियंत्रित होकर चल रही थी। उनके अनुसार बस चालक की आंख लग गई थी। इस वजह से बस सड़क पर अनियंत्रित होकर चल रही थी। मंदिर के समीप पहुंचते ही बस विपरीत दिशा से रहे ट्रक से टकरा गई।