पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग ने काम रोका, थाना में ठेकेदारों ने किया हंगामा

वन विभाग ने काम रोका, थाना में ठेकेदारों ने किया हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजीएमथाना अंतर्गत पीपला में बाघा बांध नहर पर बन रहे तटबंध का काम वन विभाग ने रुकवा दिया है। विभाग के अधिकारी ने निर्माणाधीन कैनाल की दीवार को भी तुड़वा दिया। इस मामले को लेकर गुरुवार को कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने एमजीएम थाना में हंगामा किया और वन विभाग के फॉरेस्टर विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मानगो शंकोसाई रोड नंबर 2 निवासी सह ठेकेदार मनोज सिंह ने एमजीएम थाना में विजय सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत भी की है। मौके पर कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अभय सिंह, अभय किशोर, मधुसूदन सिंह, जयंत सिंह, सुनील सिंह, कुंदन यादव आदि मौजूद थे।

फॉरेस्टर पर 12 लाख रिश्वत मांगनेे का आरोप

मनोजसिंह के अनुसार, सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के तहत बाघा बांध नहर पर तटबंध बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए छह किलोमीटर तक काम करने का ठेका उन्हें मिला है। आठ फरवरी को फॉरेस्टर विजय सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और काम रुकवा दिया। उन्होंने तटबंध की दीवार तुड़वा दी और कर्मचारियों से गाली-गलौज की। मनोज सिंह ने फॉरेस्टर पर 12 लाख रुपए ( दो लाख प्रतिकिलोमीटर की दर से) रिश्वत मांगनेे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से वन विभाग के साथ समझौता हो गया है। तटबंध बनाने के दौरान पड़ने वाली वन विभाग की भूमि को विभाग द्वारा अन्यत्र स्थल पर दे दिया गया है। सिर्फ एनओसी का काम रूका है। यह मामला विभाग का है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारी द्वारा तोड़फोड़ करना गलत है। ठेकेदार करीब एक घंटा तक थाना में जमे रहे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

ठेकेदार का आरोप मनगढ़ंत

^वनविभाग की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया गया है। बावजूद तटबंध का काम चल रहा है। इस कारण काम रोकवा दिया गया है। कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है। ठेकेदार द्वारा लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। ^विजय सिंह,फॉरेस्टर, वन विभाग

^ठेकेदारने लिखित शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत वरीय अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।^ विनोदकुमार, एमजीएम थाना प्रभारी