पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू पंजाब मोटर्स ट्रांसपोर्ट से वसूला गया 11 लाख रुपए का आयकर

न्यू पंजाब मोटर्स ट्रांसपोर्ट से वसूला गया 11 लाख रुपए का आयकर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | न्यूपंजाब मोटर्स ट्रांसपोर्ट में गुरुवार को टैक्स रिकवरी सर्वे का काम पूरा हो गया। न्यू पंजाब मोटर्स ट्रांसपोर्ट से आयकर के रूप में 11 लाख रुपए वसूले गए। न्यू पंजाब मोटर्स ट्रांसपोर्ट के आयकर रिटर्न के असेसमेंट के बाद अतिरिक्त टैक्स की गणना की गई थी। आयकर की राशि जमा नहीं हो रही थी। इसके बाद आयकर अफसर एसएन कोनगाड़ी के नेतृत्व में बुधवार को न्यू पंजाब मोटर्स ट्रांसपोर्ट के डिमना रोड में ट्रांसपोर्टनगर स्थित कार्यालय और आशियाना सन सिटी के सामने स्थित ऑफिस में सर्वे किया। न्यू पंजाब मोटर्स ट्रांसपोर्ट के सरदार भगवान सिंह, उनके पिता सौदागर सिंह और भाई जसबीर सिंह के पुराने और नए बैंक खातों की छानबीन की गई। सर्वे के दौरान ट्रांसपोर्ट के मालिकों ने टैक्स भुगतान पर सहमति दी।