- Hindi News
- महीने में एक दिन लगेगा स्वास्थ्य शिविर : डॉ अजय
महीने में एक दिन लगेगा स्वास्थ्य शिविर : डॉ अजय
पॉलीटिकल रिपोर्टर | जमशेदपुर
कांग्रेसप्रत्येक महीने एक मेडिकल शिविर का आयोजन करेगी और तिलक पुस्तकालय में स्थायी रूप से कार्यालय चलेगा। कार्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति स्थानीय दिल्ली से संबंधित अपनी समस्या दूर करने के लिए आवेदन और सुझाव दे सकते हैं। यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को तिलक पुस्तकालय में कहीं।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार खरीद-फरोख्त की राजनीति कर रही है। इससे राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार कुव्यवस्था फैल गई है। इसका शिकार यहां की जनता होगी। झारखंड में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं थी, बल्कि यूपीए गठबंधन संगठित होकर मजबूती से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ी, जिसका खमियाजा यूपीए को भुगतना पड़ा। वही हालत महाराष्ट्र में हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुरानी अच्छी पार्टी है। इसमें नेताओं की लंबी लाइन है। राष्ट्रीय कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम तय होगा। इसके बाद कांग्रेस पूरी ताकत से साथ मैदान में आएगी। एक प्रश्न के जबाव में उन्होंने कहा कि जिला कमेटी प्रदेश कमेटी में कोई विवाद नहीं है। कोई नेता या कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टिप्पणी नहीं करें। जो नेता जनता के लिए काम करेंगे और गांव से जुड़ेंगे, उन्हें भी पार्टी में सम्मान और टिकट मिलेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय खां, आनंद बिहारी दुबे, सूर्या पटेल, श्रीराम ठाकुर, सुरेश धारी आदि मौजूद थे।
तिलक पुस्तकालय में कार्यक्रम की जानकारी देते डॉ अजय कुमार।