- Hindi News
- कर्तव्य का पालन करें अधिकार मिलेगा : वीसी
कर्तव्य का पालन करें अधिकार मिलेगा : वीसी
जमशेदपुर| शिक्षामें मानवाधिकार एवं कर्तव्य विषय पर गुरुवार को महिला कॉलेज, चाईबासा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन केयू के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने किया। वीसी ने कहा कि हम अपने कर्तव्यों का पालन सही तरीके से करें, तो हमारे अधिकार खुद मिल जाएंगे। कुलपति का स्वागत कॉलेज की छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य के साथ किया। मंच का संचालन प्रीति देवगम ने किया। प्राचार्या ने छात्राओं को कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कुलपति को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया। अन्य वक्ताओं ने बालश्रम, बाल भिखारी, जमीन अधिकार, वन नियम एवं डायन हत्या विषय पर विचार रखे। कार्यशाला में मानवाधिकारी कर्तव्य से संबंधित शपथ ली गई।